उत्तर प्रदेशऔरैयाधर्मब्रेकिंग न्यूज़
सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन, भोलेनाथ के भक्तों का जत्था रवाना

सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन, भोलेनाथ के भक्तों का जत्था रवाना
फर्रुखाबाद / मुरादगंज, 27 जुलाई 2025 (रविवार):
पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार (28 जुलाई) के अवसर पर गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविन्द्र दास ठाकुरजी व राष्ट्रीय महामंत्री पं. आशीष मिश्रा के संरक्षण में ग्राम रोशंगपुर एवं राजा जन्मेजय नगरी मुरादगंज की संयुक्त टीम द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
यह कांवड़ यात्रा छोटी माता मंदिर (ग्राम रोशंगपुर) एवं प्राचीन शिव मंदिर (कस्बा जाना गेट) में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु निकाली गई। श्रद्धालु भक्तों का जत्था आज श्रंगीरामपुर जनपद फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुआ।
दोनों कांवड़ दलों का नेतृत्व:
राजधानी एक्सप्रेस तूफानी डाक कांवड़, रोशंगपुर का नेतृत्व अतुल तिवारी (चच्चा) ने किया।
राजा जन्मेजय नगरी तूफानी डाक कांवड़, मुरादगंज का नेतृत्व तन्नी लाला मुरादगंज द्वारा किया गया।
डीजे की धुन पर झूमते सैकड़ों कांवड़िये, मां गंगा की शरण में पहुंचे और वहां से पवित्र गंगाजल लेकर प्रातः काल अपने गंतव्य मंदिरों पर जलाभिषेक करेंगे।
इस अवसर पर भक्तों ने “बोल बम”, “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह जलपान व विश्राम शिविरों की व्यवस्था की गई थी।
हर हर महादेव 🙏
बम बम भोले 🔱

Subscribe to my channel


