देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कारगिल युद्ध के शहीदों क़ो दी श्रदांजलि विजय दिवस की दी बधाई
कारगिल युद्ध जवानो के पराक्रम और साहस का प्रतीक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा कारगिल युद्ध के 26 साल पूर्ण होने पर युद्ध में शहीद हुए लगभग 527 जवानो की शहादत क़ो नमनः किया गया व पाकिस्तान के साथ हुए इस युद्ध में भारत की विजय पर विजय दिवस की बधाई दी गई।
कृष्णा सेवा संस्थान कोषाध्यक्ष आनंद दवे ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे व मार्गदर्शक पारस भंडारी, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम चौपड़ा, सुंदरकांड समिति अध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कारगिल योद्धाओं क़ो याद करते हुए इस दिवस क़ो विजय दिवस के रूप में मनाया गया।
उन्होंने कहा कि भारतीय तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जवानों ने बड़े साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना क़ो भारतीय सीमा से खदेड़ा था।
अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने कहा कि आज ही के दिन युद्ध में भारतीय सेना ने विजय हासिल की थी ये युद्ध भारत के शूरवीर जवानो के पराक्रम व साहस का जीवंत उदाहरण है,जिसमें 1300 से ज्यादा जवान घायल हुए और 527 जवान शहीद हुए थे आज के दिन इन जवानों क़ो याद करते हुए हमें गर्व की अनुभूति होती है।
विमल मालवीय ने कहा कि कारगिल युद्ध 3 मई 1999 क़ो जम्मू कश्मीर के कारगिल पहाड़ी पर शुरू हुआ था जिसमें भारतीय सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए 2 महीने 23 दिन के संघर्ष के बाद 26 जुलाई 1999 क़ो विजय हासिल की थी,इसलिए आज के दिन क़ो विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की व भारत माता की जय वन्दे मातरम के नारो के साथ विजय दिवस मनाया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक मंत्री विपिन दवे, राजेंद्र माली,कमलेश सोनी सहित सदस्य मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


