अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

पुलिस ने चौपानकी थाना के हिस्ट्रीशीटर को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

पुलिस थाना भिवाड़ी फैज तृतीय ने कार्रवाई करते हुए चौपानकी थाना के हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ जिगर को मोबाईल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल और पुलिस थाना सिविल लाईन गुरुग्राम क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया है। गिरफ्तारशुदा हिस्ट्रशीटर के खिलाफ, डकैती, लूट, मोटरसाइकिल चोरी, मोबाइल छीनने व अन्य चोरी के लगभग 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शातिर आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। थाना अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि 23 जुलाई को परिवादी यशार्थ पुत्र राजकुमार राजपूत यूपी ने भिवाड़ी थाना फेस तृतीय में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 22 जुलाई को यूआईटी सेंट्रल पार्क में अपने रूम की ओर जा रहा था। मेरा फोन आया और मैं जैसे ही बात करने लगा तो पीछे से एक बाइक सवार आया और झपट्टा मारकर मेरा फोन छीन ले गया। यह घटना शाम लगभग 7.30 बजे की है। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई और आरोपी साजिद उर्फ जिगर पुत्र इसब 24 निवासी फलसा थाना चोपानकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर अन्य वारदातों का खुलासा होने की सम्भावना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button