पन्ना में दिनांक 24 एवं 25 जुलाई को आयोजित एसजीएफआई (School Games Federation of India) की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में देवेंद्रनगर स्थित आरोग्य कला एवं फिटनेस अकैडमी की प्रतिभाओं ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण की मिसाल कायम करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की। अकैडमी के 22 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 21 प्रतिभागियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है — जो न केवल अकैडमी, बल्कि संपूर्ण देवेंद्रनगर के लिए गौरव का विषय है।
*अकैडमी के जनरल सेक्रेटरी श्री विजय सिंह चौहान ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी विगत वर्षों से निरंतर कठोर परिश्रम एवं प्रतिबद्धता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह सफलता बच्चों, प्रशिक्षकों और संस्था के साझा प्रयासों का सजीव प्रमाण है।*
इस प्रतियोगिता में सीनियर प्लेयर जितेंद्र विश्वकर्मा तथा वरिष्ठ कोच सिद्धांत सिंह चौहान, रुचि चौहान, पूनम बर्मन, तनिष्क बानो, हर्ष, महक परवीन एवं निशा सोनी ने निर्णायक मंडल की भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।