LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य
एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी. भिवाड़ी के चौपानकी थाना पुलिस ने एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चौपानकी थानाधिकारी नन्दलाल ने बताया कि मुकेश कुमार हैडकानि0 मय जाप्ता द्वारा दौराने गश्त मुखबीर खास की सूचना पर कार्यवाही करते हुए शक्स अरसद खान पुत्र आस मौहम्मद जाति मेव उम्र 22 साल निवासी नकलपुर पुन्हाना पुलिस थाना पुन्हाना जिला नूंहू मेवात हरियाणा व सगीर पुत्र सैयद अली जाति मियां मुसलमान उम्र 24 साल निवासी शाह चौखा पुलिस थाना पिनगवा जिला नूंहू मेवात हरियाणा के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर को जप्त कर आर्म्स एक्ट में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया ।
पुलिस की गिरफ्त में दोनों मुल्जिम
Subscribe to my channel


