LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी में थाना फूलबेहड़ पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त कैलाश गोड़िया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 19 जुलाई 2025। पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना फूलबेहड़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को थाना फूलबेहड़ पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त कैलाश गोड़िया पुत्र चन्द्रभाल निवासी ग्राम तेतारपुर पश्चिम, थाना फूलबेहड़ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना फूलबेहड़ में मुकदमा अपराध संख्या 348/2025, धारा 74/352/351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS), 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट एवं 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे पुलिसकर्मी —

उप निरीक्षक श्रवण कुमार, थाना फूलबेहड़

हेड कांस्टेबल महेश कुमार, थाना फूलबेहड़

कांस्टेबल मोनू, थाना फूलबेहड़

पुलिस अधीक्षक खीरी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button