LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बड़ी खबर लखीमपुर खीरी से — मैगलगंज पुलिस ने कुख्यात चोर को दबोचा ₹4400 नकदी बरामद!

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

➡️ जनपद लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में मैगलगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात चोर कल्लू उर्फ अशोक पुत्र पहाड़ी को गिरफ्तार किया है।

📌 जानकारी के अनुसार, आरोपी कल्लू पर तीन बड़े चोरी के मुकदमे दर्ज थे। बीते 24-26 जून की रात ग्राम कौल्हौरा और बख्तियारपुर में हुई चोरी की घटनाओं में इसका नाम सामने आया था। पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी और आज गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कल्लू को गिरफ्तार किया गया।

🔎 बरामदगी में आरोपी के पास से चोरी की रकम ₹4400 नगद बरामद हुई है।

📝 आपराधिक इतिहास: कल्लू उर्फ अशोक पर पहले से ही गैंगेस्टर एक्ट, लूट, डकैती, आगजनी समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। कुल मिलाकर इस पर 8 संगीन मुकदमे दर्ज हैं जिनमें 2025 के 3 नए मुकदमे भी शामिल हैं।

👮‍♀️ पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक शुभम कुमार

कांस्टेबल प्रदीप सरोज

कांस्टेबल रविकांत

कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार

📌 थाना मैगलगंज पुलिस की इस कामयाबी से ग्रामीणों में राहत और पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button