जम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़शिक्षाश्रीनगर

साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा जनबाज़ किश्तवारी पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

 

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार,

 

 

श्रीनगर, 16 जुलाई 2025:

साहित्य अकादमी नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रसिद्ध कश्मीरी शायर जनबाज़ किश्तवारी पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन अब्दुल अहद आज़ाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज, श्रीनगर में किया गया। इस साहित्यिक कार्यक्रम में कवियों, लेखकों, शिक्षाविदों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जस्टिस श्री बशीर किरमानी ने की। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर मुदस्सर अफशान उद्घाटन सत्र की विशिष्ट अतिथि रहीं। इनके साथ-साथ कश्मीरी सलाहकार बोर्ड के संयोजक प्रोफेसर शाद रमज़ान, प्रसिद्ध ब्रॉडकास्टर श्री बशीर आरिफ, सलाहकार बोर्ड के सदस्य श्री मोहम्मद अमीन बट और जनबाज़ किश्तवारी की सुपुत्री शमीमा जनबाज़ भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण श्री मोहम्मद अमीन बट ने प्रस्तुत किया। इसके बाद कश्मीरी सलाहकार बोर्ड के संयोजक प्रोफेसर शाद रमज़ान ने मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होंने जनबाज़ किश्तवारी की साहित्यिक यात्रा, काव्य शैली और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर वक्ताओं ने जनबाज़ किश्तवारी की रचनाओं में समाजिक चेतना, प्रेम और मानवता के संदेश को रेखांकित किया और उनके साहित्यिक योगदान को कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा बताया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

साहित्य प्रेमियों ने इस आयोजन को बेहद सराहा और जनबाज़ किश्तवारी के साहित्य पर और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button