देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

स्थान – आशियाना आँगन, भिवाड़ी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

रोटरी ब्लड कलेक्शन बस के माध्यम से आशियाना आँगन में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में रोटरी क्लब एचीवर्स, इनरव्हील क्लब भिवाड़ी, तथा आशियाना वेलफेयर समिति ने संयुक्त रूप से भागीदारी निभाई। शिविर में कुल 109 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो मानवता और सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब एचीवर्स से अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, रोटेरियन आर.सी. जैन, सचिव नितिन गोयल, मनीष खंडेलवाल, विकास यादव, नरेश शर्मा, अखिल जैन, अमन गुलाटी , प्रियांशु मित्तल, रोहित अग्रवाल, सुनील खंडेलवाल, अभिमन्यु शर्मा, अमित रुखाया, सुमित गुप्ता उपस्थित रहे।

आशियाना RWA से अध्यक्ष कंवरपाल भिड़ूदी , आशीष अग्रवाल, प्रमुद जैन तथा समस्त RWA टीम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इनरव्हील क्लब भिवाड़ी से अध्यक्ष विम्मी कालरा, वीणा यादव, श्वेता जैन, हिमानी कालरा, गीता चौधरी, दर्शना जैनानी, काफ़िया खंडेलवाल, बरखा झालानी, कल्पना खंडेलवाल, उषा गुलाटी एवं अन्य सदस्यगण भी शामिल हुए।रोटरी क्लब भिवाड़ी से राजेश अग्रवाल, हरीश गौड़,संजय गुलाटी,हरीश पालीवाल, प्रशांत खंडेलवाल, हेमंत शर्मा उपस्थित रहे

शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात प्रमाण पत्र और आभार पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, ग्रीन कोर की ओर से रक्तदाताओं को मोमेंटो भेंट किए गए।

रोटरी क्लब एचीवर्स के अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा –

“रक्तदान महादान है”।

इस भाव को लेकर हमारा क्लब समाज में आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर करता रहेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button