ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

रैम्प हटाने को लेकर महापंचायत, हरियाणा प्रशासन चाक चौबन्द

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

राजस्थान के भिवाड़ी और हरियाणा के धारूहेड़ा बोर्डर पर बने रैंप को हटाने की मांग को लेकर रविवार को भिवाड़ी बाईपास पर सर्वसमाज की महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में सर्व समाज के लोगों ने भिवाड़ी में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान और रैंप हटाने की रणनीति पर मंच के माध्यम से अपने विचार रखे। इस दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए रेवाड़ी कलेक्टर, एसपी, एसडीएम सहिम भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। रैंप को हटाने के खिलाफ लोग भी काफी संख्या में वहा मौजूद हैं। भिवाड़ी की ओर से भी महापंचायत स्थल पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी व पुलिस बल मौजूद है। हरियाणा प्रशासन के आश्वासन के बाद महापंचायत का समापन कर दिया गया। धारूहेड़ा एसडीएम ने बताया कि रैंप हटाओं महापंचायत के 11 सदस्य 3 दिन बाद मंगलवार को रेवाड़ी आकर सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। उस समय जो निर्णय होगा उस पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button