अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
टपूकडा थाना पुलिस की गौतस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही
गौकशी के लिए ले जाये जा रहे 2 गौवंश मुक्त कराये

संवाददाता दीपक शर्मा
टपूकडा थाना पुलिस की गौतस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही ।
गौकशी के लिए ले जाये जा रहे 2 गौवंश मुक्त कराये ।
गौतस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त किया । श्री दिनेश कुमार हैड कानि0 न0 118 द्वारा मय जाप्ता के मसीत मोड, टपूकडा पर नाकाबंदी की जाकर संदिग्ध पिकअप को रूकवाने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप
चालक नाकाबंदी तोडकर भागा जिसका पीछा कर नौगांवा टेरा सिटी टपूकडा के पास रूकवाकर पिकअप को चैक किया गया तो पिकअप के उपर तिरपाल बंधा हुआ था, जिसको हटा कर चैक किया गया तो पिकअप मे 2 गायों के पैरों को रस्सियों से बांधकर पिकअप मे डाल रखा था। पिकअप चालक ने अपना नाम कपिन्द्र पुत्र श्री सुल्तानसिंह जाति जाट उम्र करीब 21 साल निवासी खलीलपुरी थाना तिजारा जिला खैरथल – तिजारा राज० होना बताया, जिससे पूछताछ की गई तो गायें शाहजहांपुर से भरकर हरियाणा गौकशी के लिए जाना बताया। पिकअप मे भरी गायों को मुक्त कराया जाकर गौशाला दाखिल कराया व पिकअप को मौके पर ही जप्त किया गया, मुल्जिम कपिन्द्र को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही पर प्रकरण संख्या 163 /2025 धारा 58 आर. बी.ए. एक्ट मे कायम कर अनुसंधान किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी :- प्रकरण मे मुल्जिम कपिन्द्र पुत्र श्री सुल्तानसिंह जाति जाट उम्र करीब 21 साल निवासी खलीलपुरी थाना तिजारा जिला खैरथल – तिजारा राज० को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी :- कार्यवाही मे कुल 2 गायों व पिकअप को जप्त किया गया है।

Subscribe to my channel


