ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

केविनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री पिरोनिया गुना शहर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल

संवाददाता करण सिंह ठाकुर

गुना । मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित मध्यप्रदेश बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) घनश्याम पिरोनिया आज अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया इसी क्रम में भाजपा. अजा. मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री शोसल मीडिया संभाग प्रभारी विकास अन्नोटिया के आवास पर आगवन हुआ जहां विकास अन्नोटिया एवं उनके इष्ट मित्रो द्वारा श्री पिरोनिया का फूल माला और साफ़ा श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया । श्री पिरोनिया ने पत्रकारों से चर्चा में मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित बांस विकास बोर्ड की योजनाओ के बारे मे विस्तार से बतलाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पत्रकार श्री करण सिंह ठाकुर, नरेन्द्र कुशवाह वरिष्ठ पत्रकार, दीपक गौड़, वरिष्ठ पत्रकार, भाजपा गुना मंडल महामंत्री पवन खटीक, महिला मोर्चा गुना मंडल महामंत्री अरुणा सुमन बालमुकुंद ग्वाल महेश सिंह, देवेंद्र नामदेव, मुकुल अन्नोटिया, आदि लोग मौजूद रहे इसी क्रम में बजरंगढ़ में वन विभाग द्वारा आयोजित बांस शिल्पी बंशकार समाज के लोगों की समस्याएं सुनी तथा बांस विकास बोर्ड की योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में वन विभाग के एसडीओ श्री डामोर डिप्टी रेंजर अनिल रघुवंशी व घनश्याम सिंह पवार सहित वन स्टाफ़ मौजूद थे।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button