ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानराज्यशिक्षा
एच एस स्कूल टपूकड़ा के राज्य स्तरीय मेरिट में आए बच्चों के सम्मान में निकाली विजय यात्रा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी. भिवाड़ी के समीप एच एस स्कूल टपूकड़ा के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में राज्य स्तरीय मेरिट देने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में विजय यात्रा निकाली गई। विजय यात्रा को विद्यालय संरक्षक संतोष रानी गोरा ने हरी झंडी दिखाकर विजय यात्रा को रवाना किया। यात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गो टपूकड़ा पुलिस थाना, टपूकड़ा मैन बाजार, टपूकड़ा पुराना बस स्टैंड,नूहुं स्टैंड, आदि से ढोल बाजे डीजे के साथ होते हुए विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर समापन हुआ। शहर के मुख्य बाजार में जगह-जगह होनहार विद्यार्थियों का व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


