अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
पुलिस ने गो-कशी के वांछित आरोपी इरफान उर्फ काला को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी: गो-कशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी इरफान उर्फ काला पुत्र दिलवा मेव को चौपानकी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एडीजे कोर्ट द्वारा जारी वारंट (केस नंबर 177/23) भी चल रहा था।
चौपानकी थाना अधिकारी नाथूलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गो-कशी के प्रकरण में फरार चल रहे इरफान उर्फ काला, निवासी रानियाकी थाना तावडू, जिला नूह मेवात (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कानून व्यवस्था और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Subscribe to my channel


