देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सिन्धु दर्शन यात्रा 2025 का भव्य आयोजन संपन्न

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

लेह-लद्दाख/बीकानेर। भारतीय सिन्धु सभा की प्रेरणा व प्रयासों से इस वर्ष भी माँ भारती के मुकुट स्थल लद्दाख क्षेत्र में सिन्धु दर्शन यात्रा 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जय सिन्धु मैया, वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिन्द के उद्घोष से सम्पूर्ण कारगिल क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं में देशभक्ति और आस्था का भाव देखते ही बनता था।

यात्रा में देशभर से आए लगभग 270 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पावन सिन्धु नदी में स्नान कर जीवन को धन्य किया। यह यात्रा न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण रही, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत सुखद एवं अविस्मरणीय रही। 12 दिनों की इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने बर्फबारी और लद्दाख के मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया।

सेवादारों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्री चंद्रकांत जी ने बताया कि यह यात्रा विगत 29 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर बीकानेर संभाग के कर्मठ सेवादार व पत्रकार के. कुमार आहूजा को विशेष रूप से दुपट्टा ओढ़ाकर व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन भारतीय सिन्धु सभा द्वारा आयोजित यह यात्रा उनके अन्य कार्यक्रमों जैसे हेमू कालानी दिवस, सिन्धु सम्राट दाहिरसेन जयंती, बाल संस्कार शिविर आदि की ही भांति अत्यंत प्रभावी रही। राजस्थान में इस संगठन का व्यापक विस्तार हो चुका है।

श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी द्वारा प्रारंभ की गई यह यात्रा अब एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। सभी यात्रियों ने इसे एक दिव्य अनुभव बताते हुए अपने-अपने राज्यों में इसकी चर्चा कर प्रसार का संकल्प लिया।

यात्रा की निर्विघ्न सफलता के लिए सिन्धु सभा की प्रदेश इकाई ने सभी सेवादारों को साधुवाद व अभिनंदन प्रेषित किया है। सिंधु माता की कृपा से यह पावन यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button