देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षास्वास्थ्य

नशा मुक्त समाज बनाने निकाली जागरूकता रैली

नशे से होता परिवार और समाज का नाश तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता हेतु निकाली रैली   व्यसन मुक्त जीवन जीने की सिखाई कला

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पन्ना द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम रखा गया एवं नगर में व्यसन मुक्ति हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई।

    बहन जी ने सभी को समझाते हुये कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को हानिकारक मादक पदार्थों से बचाना एवं उनसे दूर रहने के लिए जागरूक करना है। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान का परिचय देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी विद्यालय का लक्ष्य एवं उद्देश्य है कि समाज में व्याप्त बुराइयां एवं व्यसनों को ज्ञान एवं आध्यात्मिक शिक्षा के द्वारा दूर करना। उन्होंने कहा कि व्यसन एक ऐसा मार्ग है जो धीमे जहर की तरह हमारे शरीर को नष्ट करता है

        आगे आपने कार के बारे मे समझाते हुए बताया कि जिस प्रकार हम कार को का अपने कहा, सोचिए आपने एक कार सिर्फ 5–10 लाख में खरीदी है वह पेट्रोल से चलती है आप उसकी कितनी साफ-सफाई रखते हैं उसमें पेट्रोल की जगह डीजल नहीं डालते क्यों? क्योंकि कहीं इंजन खराब ना हो जाए, तो ज़रा सोचिए शरीर रूपी गाड़ी में आप क्या-क्या डालते हैं शराब, तंबाकू, बीडी, सिगरेट, गुटका कुछ भी। उस गाड़ी को पेट्रोल पंप पर खड़ा करके उसमें पेट्रोल डालते हैं और यहां चलते-फिरते कहीं भी कुछ भी सारा दिन इसमें डालते रहते हैं, सड़क पर बिक रहा धूल भरा सामान वहीं खड़े-खड़े खाते-पीते रहते हैं। तब यह गाड़ी जिसमें आप नशीले पदार्थ ड्रग्स, अफीम, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, शराब डालते हैं तो उसका इंजन खराब होगा या नहीं?

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे माननीय विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि, जब भी मैं यहां आता हूं तो मुझे असीम शांति का अनुभव होता है। यहां आकर एक आत्म बल महसूस होता है। ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए आपने कहा की ब्रह्माकुमारी संस्थान हर क्षेत्र में सेवा कार्य कर रही है चाहे वह जेल हो, वृद्ध आश्रम हो या व्यसन मुक्ति हेतु जागरूकता जैसे अनेक कार्यक्रम। यह वह संस्था है जो हर एक दुखी के साथ खड़ी है।

 कार्यक्रम के अंत में व्यसनमुक्त होने की प्रतिज्ञा कराई गई। साथ ही नगर में जागरूकता हेतु व्यसनमुक्ती जनजागरूकता रैली निकाली गई। जो ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए छत्रसाल पार्क में समापन हुई।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button