उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

संदीप कुमार बने स्काउट गाइड के सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर बस्ती मण्डल

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। टीम भावना से सबको साथ लेकर कार्य करेंगे, तो वार्षिक आधार पर आवंटित हर लक्ष्य अवश्य पूरे होंगे यह विचार नवागत सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती संदीप कुमार ने व्यक्त किया, कहा कि अधिकाधिक आंकड़ों को ऑन लाईन करने से डिजिटल गतिविधियों में तेजी आएगी, वह उल्लेखनीय है कि प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार के निर्देश पर प्रदेश सचिव आनन्द सिंह रावत द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के क्रम में आज संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल के कार्यालय पहुँच कर कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के सभागार में आयोजित परिचय सत्र को सम्बोधित कर रहे थे, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर स्काउट डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, डॉ मनोज सिंह प्रधानाचार्य किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज रायठ, डॉ प्रमोद उपाध्याय प्रधानाचार्य देशराज नारंग इंटर कॉलेज वाल्टरगंज, विजय कुमार प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज बनकटी, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट प्रमोद, विजय आदि लोग मौजूद रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button