ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भगत सिंह कॉलोनी में जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारियों ने की बीड़ा अधिकारियों से मुलाकात

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आज भगत सिंह कॉलोनी के व्यापारी श्री संजीव अग्रवाल जी ने बीड़ा कार्यालय में सीईओ श्री अतुल प्रकाश से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी की मुख्य सड़क पर हो रहे जलभराव की गंभीर समस्या से अवगत कराया।

बैठक में इस समस्या के स्थाई समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सीईओ श्री अतुल प्रकाश ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जलभराव की समस्या के तात्कालिक समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, और भविष्य में इसका स्थायी समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

मुलाकात के उपरांत कॉलोनी के सभी व्यापारी भाइयों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button