उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

रुधौली मे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरो पर छापा अल्ट्रासाउंड संचालक फरार चार अस्पतालो मे कार्रवाई 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती रुधौली । रुधौलीतहसील क्षेत्र में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव निगम के निर्देश पर पीसी पीएन डीटी नोडल अधिकारी डॉक्टर ऐके चौधरी ने टीम के साथ छापेमारी की पब्लिक हेल्थ केयर में नियम विरुद्धसंचालन पाए जाने पर सील कर दिया गया। सीसी अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक छापेमारी से पहले ही मशीन समेत फरार हो गए ।ग्लोबल हॉस्पिटल में जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिला सार्थक हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिला इसके प्रबंधन को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। डॉक्टर एके चौधरी ने कहा कि अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को किसी भी स्थिति में संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी उन्होंने बताया कि कई पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर में गंभीर अनियमितताएं मिली है |कुछ सेंट्रो में रजिस्ट्रेशन है लेकिन डॉक्टर नहीं है कहीं पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो कहीं अप्रशिक्षित कर्मचारी सैंपल ले रहे हैं स्वास्थ्य विभाग की टीम जल्दही ही ऐसे सेंटरो पर भी कार्रवाई की जायेगी ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button