उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने किया उद्घाटन सुशासन और जनकल्याण की गाथा का स्मरण

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सोमवार को बस्ती जिला कार्यालय (पुराना डाकखाना) में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन कसौधन ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एवं संचालन अभियान के सह-संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने किया।

यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत हुआ। प्रदर्शनी में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके कार्यों एवं समाज सेवा से जुड़ी चित्रों और प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया।

उद्घाटन अवसर पर पवन कसौधन ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में अपने राज्य को सशक्त और समृद्ध बनाया। उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं लागू कीं, क्षतिग्रस्त मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और जनकल्याण के अनेक कार्य किए। उनके शासन को सुशासन और आधारभूत संरचना के विकास के लिए जाना जाता है। वे मंदिरों, किलों, कुओं और सड़कों के निर्माण में भी अग्रणी रहीं।

उन्होंने आगे कहा कि अहिल्याबाई ने हिंदू, जैन और इस्लाम धर्म को समान सम्मान दिया, जिसके चलते उन्हें सभी समुदायों का आदर मिला। भाजपा उनके सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, अरविन्द श्रीवास्तव, मनोज सिंह, वरुण पाण्डेय, दिग्विजय सिंह राना, अंकित पाण्डेय, रवि चन्द्र पाण्डेय, दिव्यांशु दुबे, मनोज सोनी, पवन वर्मा, राम मौर्या, फूल राम वर्मा, आदित्य शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button