उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सिविल डिफेंस के बैनर तले आग और आपदा से बचाव की जानकारी दी गई

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। सिविल डिफेंस बस्ती इकाई के बैनर तले आग और आपदा से बचाव की जानकारी चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविद्यालय बनकटी के परिसर में बीएड प्रशिक्षुओं और महाविद्यालय स्टाफ को दी गई, आपदा के समय बिना किसी संसाधन के हाथ की सहायता से स्ट्रेचर बनाना, दो डण्डे और चद्दर की सहायता से स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक चिकित्सा सहायता में काम आने वाली विभिन्न प्रकार की पट्टियों आदि के बारे में सिविल डिफेंस से जुड़े कुलदीप सिंह और सत्या पांडेय ने जानकारी दी, कुलदीप सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही सिविल डिफेंस बस्ती इकाई के नियंत्रक/ जिलाधिकारी रविश गुप्ता के पहल पर सिविल डिफेंस से जुड़े लोग और सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट कार्यक्रम में भी सिविल डिफेंस वालंटियर्स की सहभागिता रही, अपरजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, उप नियंत्रक सिविल डिफेंस गोरखपुर/बस्ती सत्य प्रकाश सिंह, सहायक उप नियंत्रक गोरखपुर/बस्ती वेद प्रकाश यादव के निर्देशन में सिविल डिफेंस बस्ती इकाई का शीघ्र ही विस्तार किया जाना है, इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक वंशराज मौर्य, प्रबंधक डॉ अनिल कुमार मौर्य, डायरेक्टर नीलम मौर्या, प्राचार्य डॉ अनीता मौर्य, ज्योति सिंह, दिव्या सिंह, ज्योति अग्रहरि, सरस्वती मोदनवाल, अमृता यादव, ज्योति चौधरी, शिवानी दुबे, शालिनी पाल, डाली सिंह, अन्तिमा, खुशबू, सविता चौधरी, शिखा चौधरी, ज्योति चौधरी, निशा, अंकुरम यादव, कुमकुम यादव, बबिता जायसवाल, ऋचा पाल, सत्यप्रभा मौर्य, मुस्कान, स्वेज़ल मौर्या, सरिता निषाद, शालिनी सिंह, गोल्डी त्रिपाठी, मधु त्रिपाठी, दीक्षा सिंह, अर्चना, गुड़िया, कस्तूरी, मानसी, रिंकी, वंदना आदि मौजूद रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button