भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारु गायों हेतु पुरस्कार योजना

संवाददाता करण सिंह ठाकुर
गुना। मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अन्तर्गत वर्ष 2022-23 हेतु भारतीय उन्नत नस्ल की दुघारु गायो हेतु पुरस्कार योजना का आयोजन माह फरवरी के दिनांक 01 फरवरी से 15 फरवरी 2023 के मध्य किया जायेगा। योजना के तहत प्रदेश की भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारु गायों के लिए पुरस्कार योजना होगी । जिले के जिन पशु पालकों की भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारु गाय का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 6 लीटर एवं इससे अधिक हो, वे पशु पालक प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। सभी गायों की टेगिंग यूनिक आईडी से करवाना एवं उनकी समस्त जानकारी इनाफ पोर्टल पर दर्ज होना चाहिये।
प्रतियोगिता के लिये पशु पालक अपने निकटस्थ पशु चिकित्सा संस्थाओं मे संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का समिति द्वारा वरियता के आधार पर अधिक दूध उत्पादन करने वाली 10 भारतीय उन्नत नस्ल की गायों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिय चयनित किया जायेगा एवं जिला स्तर पर 10 गायों को बुलाया जायेगा। गायों के परिवहन एवं चारा-भूसा एवं पशु पालकों हेतु भोजन व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। जिले हेतु चयनित गायों का 03 समय का दुग्ध उत्पादन का आंकलन समिति के समक्ष किया जायेगा एवं ज्यादा दूध देने वाली 03 गायों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिये जायेगे एवं शेष गायों को प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। पुरस्कार की राशि- प्रथम राशि 51 हजार/-, द्वितीय राशि 21 हजार/- एवं तृतीय राशि 11000 हजार रुपये रहेगा। पुरस्कृत गायों को राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना मे शामिल किया जायेगा। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2 लाख, द्वितीय पुरस्कार एक लाख एवं तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये होगा। उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले में पशु पालकों से अपील की गयी है कि अधिक से अधिक संख्या मे प्रतियोगिता में शामिल हो। अधिक जानकारी के लिए निकटतम पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
Subscribe to my channel


