देशधर्मबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गो भक्त पारसमल चौपड़ा की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर गौ सेवा एवं श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बाड़मेर। गौ माता के परम भक्त व समाजसेवी पारसमल चौपड़ा की प्रथम मासिक पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार जनों ने आईनाथ गौशाला में गौवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाकर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर अशोक चौपड़ा, नवनीत चौपड़ा, मेहुल चौपड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने स्वर्गीय पारसमल चौपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों एवं उपस्थित जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनके द्वारा समाजसेवा एवं जीवसेवा के लिए किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान उनके परिजनों ने संकल्प लिया कि वे पारसमल चौपड़ा के सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखेंगे और गौसेवा तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि पारसमल चौपड़ा समाजसेवा एवं गौसेवा के प्रति समर्पित थे और उन्होंने अपने जीवनकाल में अनेक जरूरतमंदों की सहायता की थी। उनकी प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में कई श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने भी गौवंश को आहार प्रदान कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Subscribe to my channel


