उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भोज का हुआ आयोजन बच्चों ने चखा गरमा- गरम पूड़ी सब्जी का स्वाद
ग्राम प्रधान रणजीत , अवधेश मणि व अवध नरायन चौधरी (आरक्षी) उ०प्र० पुलिस के सहयोग से आयोजित हुआ भोज कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
कप्तानगंज- बस्ती । जनपद में हर तरफ जहाँ गणतन्त्र दिवस की धूम मची हुई थी और लोग लड्डू के स्वाद से सराबोर थे वहीं ग्राम प्रधान रणजीत ग्राम पंचायत कौड़ी कोल खुर्द , समाजसेवी एवं आराध्या ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अवधेशमणि व अवध नरायन चौधरी (आरक्षी) उ०प्र० पुलिस की नेक पहल से कम्पोजिट विद्यालय कौड़ी कोल खुर्द व वंशराज चौधरी प्राथमिक विद्यालय कौड़ी कोल खुर्द के बच्चे लड्डू के साथ ही साथ गरमा – गरम पूड़ी सब्जी का स्वाद ले रहे थे।
प्राप्त समाचार के अनुसार – गणतंत्र दिवस के मौके पर कम्पोंजिट विद्यालय कौड़ी कोल खुर्द व वंशराज चौधरी प्राथमिक विद्यालय कौड़ी कोल खुर्द के बच्चों ने गणतन्त्र दिवस के मौके पर गरमा – गरम पूड़ी सब्जी के स्वाद को चखा । ग्राम प्रधान व समाजसेवियों की नेक पहल से आयोजित हुए भोज कार्यक्रम में बच्चों सहित अभिभावक व समाजसेवियों सहित अन्य लोगों ने भी भोज का लाभ उठाया । भोज के मौके पर दोनो विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे जबकि पूरे भोज कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्वान शिक्षक शिवशरन ने अपना अमूल्य मार्गदर्शन दिया।

Subscribe to my channel


