देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
एसडीम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की ली गई समीक्षा बैठक उपस्थित रहे सारे सेक्टर कर्मचारी

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
कलेक्टर पन्ना के निर्देशानुसार एसडीएम पन्ना संजय नागवंशी द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर के सभा कक्ष में ली जिसमें निर्धारित एजेंडा के अनुसार मातृ स्वास्थ्य :- गर्भवती पंजीयन, प्रथम ट्रिमस पंजीयन, 04 anc जांच, शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण,अनमोल एंट्री,आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की तथा सीएम हेल्पलाइन एवं कम उपलब्धि वाले बॉटम 10 shc को प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया तथा जिनका परफॉरमेंस कम है उनको एक सप्ताह में टारगेट पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया शासन द्वारा जारी लिस्ट 70 प्लस के व्यक्तियों की आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रति कर्मचारी प्रतिदिन दो दो के हिसाब से बनाने का लक्ष्य दिया गया जिन कर्मचारियों के किसी कारणवश आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं उनकी लिस्ट तैयार कर रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया एवं पटवारी सचिव रोजगार सहायक आदि कर्मचारियों से सहयोग करने के लिए कहा गया फोर्थ एनसी की जांच करने के लिए कहा गया समीक्षा में सीएम हेल्पलाइन का ये ग्रेड में आना पाया गया ।
डॉ अभिषेक जैन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रत्येक सब सेंटर में पदस्थ एएनएम एवं कम्युनिटी हेल्थ आफिसर,सेक्टर सुपरवाइजर की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया और आगामी एमडीए कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एस डीएम द्वारा अपेक्षित सहयोग देने के लिए कहा गया समीक्षा बैठक में तहसीलदार देवेन्द्रनगर कम्युनिटी हेल्थ आफिसर ,एएनएम ,आशा, सुपरवाइजर ,सेक्टर सुपरवाइजर, बीपीएम ,बीसीएम, एमटीएस who ऑर्डिनेटर आदि कर्मचारी उपस्थित रहे

Subscribe to my channel


