देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

धान स्लॉट बुकिंग बनी कमाई का जरिया पूर्व विधायक फुंदर चौधरी ने लिया संज्ञान

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

*धान स्लॉट बुकिंग बनी कमाई का जरिया पूर्व विधायक फुंदर चौधरी ने लिया संज्ञान*

गुनौर विधानसभा क्षेत्र में किसानों को धान की स्लॉट बुकिंग में हो रही समस्या ,समस्या के बीच पूर्व विधायक फुंदर चौधरी ने खाद्य विभाग के ऑपरेटर प्रहलाद सिंह परिहार पर गंभीर आरोप लगाए और बताया गया जो किसान दो पांच सो देते है उनके स्लॉट बुक होते बाकियों के नहीं जबकि धान खरीदी की अंतिम तिथि 22.1.25 बताई जा रही है जो यह नहीं कर पा रहा बह जाए तो कहा।

फुंदर चौधरी ने कहा कि यह समस्या उनके ध्यान में आई जब कई किसानों ने उनसे संपर्क किया और खुद उन्होंने भी इस प्रक्रिया में समस्याएं महसूस कीं। पूर्व विधायक ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की तुलाई का वादा कर रही है, लेकिन ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग न होने के कारण किसानों को गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने पन्ना कलेक्टर और क्षेत्रीय सांसद बीडी शर्मा से बात करने की योजना बनाई है और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। साथ ही, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेता होते हुए भी सक्रिय रूप से किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button