उमंग स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस प्रशिक्षण का शुभारंभ

जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर
गुना। कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल के मार्गदर्शन में गुना जिले के समस्त शासकीय एवं शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं में कक्षा 6 से 12 तक आयुष्मान भारत कार्यक्रम अंतर्गत उमंग स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम का संचालन लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक शाला से दो शिक्षकों को हेल्थ एण्ड वेलनेस एम्बेसडर के रूप में नामांकित कर इन्हें स्वास्थ्य एवं जीवन कोशल विषयों में 4 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 22 जनवरी 2023 से 25 जनवरी 2023 तक होटल द सारा प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों श्री ललित कुमार वास्त्री, श्री संजय शर्मा, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमति मृदूला सक्सेना, श्री गिरजेश स्वामी, श्री पुरूषोत्तम कुमार सेन, श्री रत्नेश कुमार नामदेव, कु. पिंकी कुशवाह, श्री अरविन्द कुमार तिवारी, श्री आकाश द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षाण का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषीश्वर, श्री राजेश गोयल, सहायक संचालक शिक्षा श्री आशीष टाटिया एडीपीसी, श्री कृष्ण शिवहरे एपीसीआरएमएसए श्रीमति विनीत सोनी आर. के. एस. के / आर. बी. एस. के जिला प्रबंधक गुना द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण के माध्यम से शासकीय उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास हेतु जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण में 4 दिवस में क्रमशः 11 मोडयूल चर्चा की जाएगी साथ ही रोलप्ले एवं रोचक गतिविधियों, परिचर्चा के माध्यम से प्रशिक्षण को गुणवात्तापूर्ण बनाया जाएगा।
Subscribe to my channel


