देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पवई विधायक के मुख्य अतिथित्य में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
पन्ना जिले के पवई जनपद पंचायत अंतर्गत प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक परिदृश्य वाले आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कल्दा में सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां 270 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे वही लगभग 80 आवेदन किसी न किसी कमी की वजह से निरस्त हुए। सम्मेलन में पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने मध्य प्रदेश शासन और अपनी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि पहले के समय में लोग बेटियों को बोझ समझते थेउनके जन्म के समय दुख जैसा माहौल हो जाता था लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने बेटियों को जन्म से लेकर के उनकी पढ़ाई लिखाई और विवाह तक के लिए विभिन्न प्रकार की योजना चलाई हैं,जिससे अब समाज में बेटियों के प्रति लोगों के मन में धारणाएं बदल रही है बेटियों का सम्मान बढ़ रहा है और बेटियां है जो हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। वहीं जनपद अध्यक्ष *श्रीमती मोहनी आनंद मिश्रा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे* ने भी सरकार की विभिन्न प्रकार की योजना का जिक्र करते हुए इस विवाह सम्मेलन के माध्यम से विवाह के बंधन में बंधने वाले जोड़ों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के साथ एसडीएम समीक्षा जैन तहसीलदार प्रीतिपंथी,नायब तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव कल्दा तहसीलदार पंकज गौतम जनपद पवई के अधिकारी सहित सलेहा थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत, उप निरीक्षक जेपी अहिरवार सहित पन्ना पुलिस बल मौजूद रहा

Subscribe to my channel


