
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा, 18 नवंबर।
सच्चे संत ही मानव के कल्याण व परमार्थ प्राप्ति हेतु मार्ग बताते हैं परिवार में मां-बाप की कदर होगी तो भावी पीढ़ी में संस्कारों का समावेश होगा यह उद्द्गार बाबा जय गुरुदेव संगत के राष्ट्रीय वक्ता लक्ष्मणसिंह आगरा ने शहर के जयगुरुदेव भवन में आयोजित एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशा मुक्त रहते हुए शाकाहार अपनाने की महज जरूरत है हिंसा हत्या मानव व्यवहार का हिस्सा नहीं है नशे के कारण बुद्धि का विनाश व संस्कारों में गिरावट आती है नशे का त्याग करके सदाचार व शाकाहार ही श्रेष्ठ विकल्प है इस अवसर पर आध्यात्मिक सत्संग प्रवचनों के साथ नियमित साधन भजन सत्संग व संस्कार मय आचरण पर चर्चा हुई। इस दौरान मानव शरीर में रहते हुए आत्म कल्याण के मार्ग को पाने हेतु कुछ समय आत्मा के कल्याण में नियमित रूप से निकालने की बात कही।
सत्संग कार्यक्रम में अर्जुनसिंह पालीवाल, खीयाराम चौधरी, नारायणसिंह भाटी, घनश्याम जाटोल, कानाराम, बाबूलाल गर्ग अर्जुनसिंह पुरोहित, सुखराम सारण सीताराम वैष्णव, पुनमाराम, रेवतसिंह धांधल सहित बालोतरा जिले के शहरी व ग्रामीण आँचल से जयगुरुदेव संगत के कई लोग शरीक हुए। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश व्यवस्था कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण ने सत्संग के सार को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए जयगुरुदेव नामधुनि का स्मरण करके समापन किया गया।
खींयाराम चौधरी 9828622048

Subscribe to my channel


