अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

35 लाख के जेवरात चोरी का अभियुक्त गिरफतार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर

पुलिस थाना मुक्ता प्रसाद नगर की बड़ी कार्यवाही।

करीबन 35 लाख के जेवरात चोरी करने वाला अभियुक्त महेश जोशी चोरी के माल सहित चढा पुलिस के हत्थे।

 आरोपी पहले रैकी करके बन्द मकानो को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को देता है अंजाम ।

 आरोपी के कब्जे से करीबन 35 लाख रूपये के जेवरात किये बरामद।

घटना-

दिनांक 04.11.2024 को परिवादी श्री जेठमल सोनी ने उपस्थित थाना होकर दर्ज कराया प्रार्थी के मकान बालिका बालेश्वर स्कुल के पिछे बंगलानगर बीकानेर में स्थित है प्रार्थी परिवार सहित घर से गांव पुनरासर ससुराल गया था दिनांक 02.11.2024 की रात्रि मे अज्ञात चोर घर मे अनाधिकृत प्रवेश कर जिनमे नेकलेस सेट 4 बड़े बड़े और हीरे की पोलकी के पैकेट जिसका वजन 250 केरेट है चोरी कर ले गया इस पर मुकदमा दर्ज किया जाकर अनुसंधान श्री रूपाराम सउनि द्वारा शुरू किया गया।

बीकानेर शहर मे चोरी, नकबजनी, नशे की बढती वारदातो को रोकने के लिए महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्रसिह सागर आईपीएस के निर्देशन में तथा श्री सौरभ तिवाड़ी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, व श्री श्रवणदास संत आरपीएस वृताधिकारी नगर बीकानेर के सुपरविजन, में मुक्ताप्रसाद नगर थानाधिकारी श्री धीरेन्द्रसिह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे चोरी, नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम व ट्रेस आउट हेतु थाना से एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम का कार्य व भुमिका पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्रसिह सागर आईपीएस द्वारा टीम को चोरी वारदातो का खुलासा करने के निर्देश दिये गये उक्त टीम द्वारा पुरी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए बीकानेर शहर व ईलाका थाना मे आदतन अपराधियों व उनसे जुड़े संदिग्ध लोगो के बारे में सुचना जुटाई तथा बीकानेर शहर के आदतन व संदिग्ध लोगो के बारे में आसूचना एव तकनिकी सूचना एकत्रित की गई। तकनिकी विशलेषण व

मुखबीर की विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी महेश जोशी पुत्र श्री सत्य नारायण जोशी जाति पारीक (ब्रहाम्ण) 34 वर्ष निवासी रामदेव मंदिर के पास सुथारों का मौहल्ला पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर को चिन्हित कर दस्तयाब किया गया। गहन अनुसंधान एवं मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ की गई तथा आरोपी द्वारा प्रकरण की वारदात रात्रि के समय घर में घुसकर जेवरात चोरी करने स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफतार किया जाकर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल व जेवरात बरामद किये गये तथा नकबजनी की संगीन वारदात में करीबन 35 लाख रूपये का माल मशुरूका की बरामदगी की जा रही है। अन्य वारदात व संलिप्त अपराधियों के बारे में भी तफतीश की जा रही है।

गिरफतार शुदा मुल्जिमः-

01. महेश जोशी पुत्र श्री सत्य नारायण जोशी जाति पारीक (ब्रहाम्ण) 34 वर्ष निवासी रामदेव मंदिर के पास सुधारों का मौहल्ला पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

कार्यवाही करने वाली टीम.

1. श्री धीरेन्द्रसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर

2. श्री रूपाराम सउनि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर।

3. श्री पंकज कानि 1035 पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर।

4. श्री रामस्वरूप कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button