देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
आत्मिक स्मृति का तिलक देकर बताया भाईदूज का महत्व
अपराधमुक्त जीवन बनाने की दी शिक्षा : ब्रम्हाकुमारी सीता बहनजी ब्रह्माकुमारीज़ ने जेल में कैदी भाइयों के साथ मनाया भाई दूज एवं दीपावली का उत्सव

लोकेसन=पन्ना l मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पन्ना द्वारा पन्ना जेल में कैदी भाइयों के साथ भाई दूज एवं दीपावली का उत्सव मनाया गया। बहन जी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एवं आत्मिक स्मृति का तिलक देकर कहा कि “दीपावली प्रकाश का पर्व है पर कदाचित यह भीतर के प्रकाश का प्रतीक है। बाहर के प्रकाश में, बाहरी जगत को तो हम प्रतिदिन ही देखते हैं। क्या 364 दिन इंतजार करने के बाद आने वाला यह महापर्व भी हमें बाहरी जगत का ही दर्शन कराएगा? क्या इसके आगोश में ऐसी कोई कीमती चीज़ नहीं है जो इसे अन्य दिनों से पृथकता प्रदान करे? है, इसके पास एक कल्याणकारी, अलौकिक संदेश है – ‘अपने भीतर के दीप को जलाओ; घर-घर में हर एक का आत्म-दीप जलाओ; इस आत्म-ज्ञान की रोशनी में काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और आलस्य की अमावस्या को जला दो; शुद्ध स्नेह, शांति, संतोष, आत्मिक भाव और नम्रता की पूर्णिमा अर्थात पूर्णता के युग का आह्वान करो।’”
मनुष्य घरों की सफाई करते हैं वास्तव में सर्वप्रथम सफाई की जाती है मन, वचन, कर्म की। हमें दृष्टि, वृत्ति की सफाई करनी है मन के अंदर से नकारात्मक व अशुद्ध विचार को समाप्त करना है। नए कपड़े, नए बर्तन– दिवाली नवीनता का समय है, जीवन को शुद्ध बनाने के लिए नई सोच, नया व्यवहार, नया संस्कार अपनाते हैं। आइए, सबको दिलखुश मिठाई खिलाते हैं।
इस उपलक्ष पर श्रीमान् आर.पी. मिश्र, जेलर, जिला जेल पन्ना ने कार्यक्रम की सराहना की तथा सभी को बहन जी के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Subscribe to my channel


