छात्रावासों का विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

जिला ब्यूरो विकास अन्नोटिया
गुना कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए० के निर्देशानुसार आज 13 जिला अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्ड में स्थित कन्या एवं बालक छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जारी निर्देशानुसार आज श्री सावन कोचले सहायक संचालक टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग द्वारा गुना विकास खण्ड अंतर्गत कन्या अनु0जाति जूनियर छात्रावास गुना एवं बालक जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावास गुना, श्री शशांक शर्मा सहायक महाप्रबंधक, म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा गुना विकास खण्ड अंतर्गत बालक वि0खं0स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावास गुना तथा बालक अनु0जाति सीनियर छात्रावास गुना, डॉ राजकुमार ऋषिश्वर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गुना विकास खण्ड अंतर्गत बालक अनु0जाति जूनियर छात्रावास गुना एवं अनु. जाति कन्या महाविद्ययालयीन छात्रा. गुना का औचक निरीक्षण किया गया।
श्री डी.एस जादौन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बमोरी विकास खण्ड अंतर्गत आदिवासी बालक सीनियर छात्रावास बमोरी एवं बालक आदिवासी आश्रम पाढोन, श्री जी.एस. रघुवंशी उपसंचालक, उद्यानिकी द्वारा बमोरी विकासखण्ड अंतर्गत आदिवासी बालक आश्रम फतेहगढ एवं कन्या आदिवासी आश्रम बेरखेडी, श्री जे.एन. किराडे जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बमोरी विकासखण्ड अंतर्गत कन्या वि0खं0स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावास बमोरी एवं बालक वि0खं0स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावास बमौरी का औचक निरीक्षण किया गया।
श्री पी.के. श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग द्वारा आरोन विकासखण्ड अंतर्गत बालक वि0खं0स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावास आरोन एवं बालक अनु0जाति0 सीनियर छात्रावास आरोन, श्री पवन मकरान कार्यपालन यंत्री, गृह निमार्ण मंडल द्वारा आरोन विकासखण्ड अंतर्गत बालक अनु0जाति0 सीनियर छात्रावास पनवाडीहाट एवं कन्या अनु0जाति जूनियर छात्रावास देहरीकला का औचक निरीक्षण किया गया।
श्री मिलिंद देशपाण्डे सहायक प्रबंधक, ग्रामोद्योग द्वारा राघौगढ विकास खण्ड अंतर्गत कन्या वि0खं0स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावास राघौगढ एवं बालक वि0खं0स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावास राघौगढ, श्री मुकेश जैन उपायुक्त, सहकारिता विभाग द्वारा राघौगढ विकास खण्ड अंतर्गत कन्या अनु0जाति जूनियर छात्रावास राघौगढ एवं कन्या अनु0जाति जूनियर छात्रावास मक्सूदनगढ, श्री संजय जैन कार्यपालन यंत्री, जलसंसाधन उपसंभाग गुना द्वारा राघौगढ विकास खण्ड अंतर्गत कन्या अनु0जाति सीनियर छात्रावास मक्सूदनगढ एवं कन्या अनु0जाति सीनियर छात्रावास धरनावदा का औचक निरीक्षण किया गया। श्री दीपक सक्सेना प्रभारी खनि अधिकारी द्वारा चांचौडा विकास खण्ड अंतर्गत कन्या अनु0जाति सीनियर छात्रावास मृगवास तथा कन्या अनु0जाति जूनियर छात्रावास प्रथम कुंभराज, डॉ. आर.के.त्यागी उपसंचालक पशु चिकि.सेवाएं द्वारा चांचौडा विकास खण्ड अंतर्गत बालक अनु0जाति0 सीनियर छात्रावास चांचौड़ा एवं बालक अनु0जाति0 वि0ख0 उत्कृष्ट छात्रावास कुंभराज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में अधिकारियों द्वारा प्रेषित विस्तृत जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगामी कार्यवाही की जावेगी।

Subscribe to my channel


