देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

कुशल प्रशासन के लिए आत्म अनुशासन जरूरी

प्रशासक नहीं, प्रिय शासक बने : ब्रह्माकुमारी बहन जी

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेसन=पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पन्ना में _*आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज में प्रशासकों की भूमिका*_ थीम के तहत प्रशासक प्रभाग द्वारा चलाए जाने वाला अभियान 11 सितंबर को भोपाल से चलकर आज 22 सितम्बर को पन्ना नगरी में पहुंचने पर पन्ना जेल, SP ऑफिस एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

            अभियान में लीला दीदी प्रमुख वक्ता ने बताया कि हमारे जीवन में अध्यात्म की शिक्षा न होने के कारण हमारे जीवन में हर क्षेत्र में तनाव का वातावरण है, दीदी ने कहा कि अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए हमे स्वयं की पहचान एवं परमपिता परमात्मा की पहचान अति आवश्यक है।

         मोनिका दीदी ने सभी को मेडिटेशन की विधि सिखाई ,साथ ही अभियान में आए बी के महेंद्र भाई ने अभियान का लक्ष्य बताया एवं बी के राजेश भाई ने सभी को प्रतिज्ञा कराई। साथ ही जेल अधीक्षक जी ने अभियान के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

            इस दौरान सेवाकेंद्र पर हुए कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सीता बहन जी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं विद्यालय का परिचय दिया। अपने आगे कहा कि आज प्रशासन के क्षेत्र में बहुत तनाव है यदि प्रशासक समस्याओं से विचलित हो जाए तो प्रशासन क्या चलाएगा? मनुष्य के संकुचित विचार व लोभ वृत्ति से आज धरती व आकाश भी बंट चुके हैं। यदि समाज में भाईचारे की भावना आ जाए, कानून के साथ प्रेम का संतुलन हो जाए। न्याय, दया, सद्भावना तथा मूल्य आधारित प्रशासन हो तो निश्चय ही हम स्वयं के साथ-साथ विश्व को बदल सकते हैं इसलिए सिर्फ प्रशासक ही नहीं प्रिय शासक बने,भले ही हमारे पास उच्च अधिकार है परंतु उसका उपयोग सेवा भाव, प्रेम, भाईचारे से करें। इसके लिए सर्वप्रथम प्रशासक का मन शांत व शीतल होना जरूरी है, ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा प्रशासक ही नहीं हर व्यक्ति के मन को मोड़ने की कला, सकारात्मक चिंतन की शिक्षा दी जाती है, जिससे जीवन में मूल्य आने लगते हैं और प्रशासन कुशल हो जाता है।

           कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हुए जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय भाई जी जी ने कहा यहां आने पर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला कि सभी में मूल्यो की भावना होनी चाहिए, समर्पण की भावना एवं सुनने की भावना होनी चाहिए, सिर्फ आदेश की ही नहीं। कोई भी व्यक्ति आये उसको पहले सुने। आपने मेडिटेशन का अनुभव साझा किया और प्रतिज्ञा ली कि आज से मैं हर व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करूंगा।

     कार्यक्रम में एस•बी•सिंह

संभागीय लेखाधिकारी (लोक निर्माण विभाग संभाग पन्ना), श्रीमती निशा जैन, पूर्व प्राचार्य, श्रीमती मंजूलता जैन, अधिवक्ता, श्रीमती चंद्रप्रभा तिवारी, श्री महेश जैन, श्री मनोज तिवारी(शिक्षक) एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

       इसी तारतम्य में अभियान को आगे बढ़ते हुए दूसरे दिन ब्रह्माकुमारी विद्यालय देवेंद्रनगर में कार्यक्रम संपन्न होकर अभियान आगे रवाना हुआ।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button