अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अवैध खनन की प्रकरण में फरार आरोपी रामशरण गुर्जर निवासी बेहराड़ी ट्रैक्टर ट्राली व अवैध खनन के पथरों सहित गिरफ्तार

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो हैड (कोटकासिम) खैरथल -तिजारा।

 

 *दिनांक 10 8.2024 को सायंकालीन समय अंधेरे में बेहराड़ी की पहाड़ी में अवैध खनन की मिली थी गोपनीय सूचना*

 *कोटकासिम पुलिस ने दबिश देकर मौके से अवैध खनन करते हुए दो लोगों को किया था गिरफ्तार।*

 *आरोपी रामशरण गुर्जर पत्थरों से भरे ट्रैक्टर ट्राली को लेकर अंधेरे में हो गया था फरार।*

 पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेशानुसार एवं रतनलाल भार्गव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(RPS) एवं राजेंद्र सिंह (RPS) वृताधिकारी वृत किशनगढ़ बास के सुपरविजन में अवैध खनन माफिया, भूमाफिया, अवैध शराब, अवैध हथियार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी थाना कोटकासिम नंदलाल उo निo नैतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 10.9.2024 को अवैध खनन के प्रकरण में फरार मुजरिम रामशरण गुर्जर पुत्र दुलीचंद्र गुर्जर उम्र 40 साल निवासी बैराहड़ी थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा को अवैध खनन में प्रयुक्त वाहन ट्रैक्टर महिंद्रा व अवैध पत्थरों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई हैं।

 इस अभियान को सफल बनाने में थाना कोटकासिम थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ (SI) थाना अधिकारी पुलिस थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा व उनकी टीम रोशन लाल 162, विजय यादव 213, मुकेश कुमार 737, व सुनील कुमार चालक 933 थाना कोटकासिम थाना जिला खैरथल तिजारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button