
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने क्षेत्र ने सावन के अंतिम व पांचवे सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने सावन के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के होटलु गाँव स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर साधु संतों से आशीर्वाद लिया व जलाभिषेक किया।उसके बाद कनाना गांव स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर,गोलिया स्थित महादेव मंदिर,मनणावास स्थित महादेव मंदिर दर्शन के बाद क्षेत्र के कुड़ी स्थित शम्भु नाथ मठ में पूजा अर्चना कर मंदिर में विधि-
विधान से रुद्राभिषेक कर सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं समस्त जगत के कल्याण की प्रार्थना की।इस दौरान उनके साथ नेमीचंद बारूपाल, अशोक चौपड़ा, संजय सालेचा,मदन तातेड़ कनाना,भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह,शांतिलाल,
दिनेश सहित अनेको श्रद्धालुओं मौजूद थे।उसके बाद बांठिया जयपुर भाजपा प्रदेश द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के आगाज पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

Subscribe to my channel


