देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

अटेली से भाजपा नेता एडवोकेट नरेश यादव ने कोसलिया गोत्र की बहनों के साथ बनाया रक्षाबंधन जय का त्यौहार

बहनों से किया वादा," हर समय खड़ा रहूंगा बहनों के साथ

 

नारनौल 16 अगस्त (सतीश कुमार शर्मा)

 

आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। आज अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार एडवोकेट नरेश यादव ने कोसलिया गोत्र की सभी बहनों के साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। रक्षाबन्धन का त्योंहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

           *रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। यह एक हिन्दू त्योहार है। जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण (सावन) में मनाये जाने के कारण इसे श्रावणी (सावनी) सलूनो भी कहते हैं। रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्त्व है।*

                  आज अटेली विधानसभा के करीब दर्जनों गावों में एडवोकेट नरेश यादव ने पहुंचकर रक्षाबंधन का त्योहार अपनी बहनों के साथ मनाया। एडवोकेट नरेश यादव ने बताया कि मेरी बहनें मेरा अभिमान है और मैं 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर हूं, जब भी मुझे किसी भी कार्य के लिए बुलाया जाएगा मैं हमेशा तैयार रहूंगा।

*भाई होता है बहन की सबसे मजबूत ताकत – कविता*

        इस मौके पर कविता ने कहा कि जिस बहन के सिर पर भाई का हाथ होता है तो उसे कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती। आज भाई नरेश ने राखी के त्यौहार पर जो मान सम्मान दिया। सभी बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध रक्षाबंधन का पावन पर्व बनाया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button