
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार कि रिपोर्ट
जिला महेंद्रगढ़ ब्लॉक कनीना के गांव खैराना में आज नव वर्ष के उपलक्ष पर सरपंच महोदय राहुल यादव द्वारा नौजवान बच्चों के लिए एक कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में जिन बच्चों ने आर्मी में नेवी में या इसके अलावा किसी भी बेल्ट सर्विस में फिजिकल किया है उन बच्चों को ट्रैक सूट से सम्मानित किया गया इस मौके पर बीडीसी सुमन देवी वाइफ ऑफ सुभाष यादव जी ने बच्चों के खेलकूद के लिए ₹5100 का नगद योगदान दिया और भविष्य में इस प्रकार का कोई भी कार्यक्रम रखा जाएगा तो इसी तरह सहयोग देने का आश्वासन दिया इस मौके पर गांव के अनेकों जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । और सरपंच महोदय ने सरकार से अपील की है कि नौजवानों के खेलकूद के लिए विशेष कदम उठाए जाएं हमारे गांव के ग्राउंड की कंडीशन अच्छे से किया जाए व खेल स्टेडियम की व्यवस्था करवाई जाए इसके लिए ग्राम पंचायत खैराना जमीन देने के लिए तैयार है ताकि नौजवान अपना भविष्य बनाकर देश का नाम रोशन करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें इस अवसर पर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन जिला महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष अनिल यादव जी भी मौजूद थे वं अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे
Subscribe to my channel


