देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

एक दिन में करवाया दो लावारिश शवो का अंतिमसंस्कार

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा भिवाड़ी

 

श्री राम सेवा समिति भिवाड़ी ने रविवार के दिन दो लावारिश शव का दाहसंस्कार करवाकर पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई, भिवाड़ी थाने के मटीला चौकी अंतर्गत मालगाड़ी की चपेट में आने से ak व्यक्ति की मौत हो गई थी, वही दूसरा शव भिवाड़ी के गणपति प्लाजा के पास पुलिस को मिला था, दोनो शवो की पहचान नही होने पर भिवाड़ी पुलिस ने रविवार को दोनो शवो का पोस्टमार्टम करवाया, साथ ही श्री राम सेवा समिति भिवाड़ी को दोनो शव सपुर्द किया, समिति ने दोनो शवो को अपना परिवार मानते हुए उसका अंतिम संस्कार करवाया, टीम के द्वारा हिंदू रितिरिवाज के तहत पहले मंत्रोचार करवाया गया साथ ही विधिविधान से दोनों शवो का अंतिम संस्कार किया गया, श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष नवीन गुलाटी ने बताया की श्री राम सेवा समिति भिवाड़ी अभी तक करीब करीब 48 से अधिक शवो का दाह संस्कार करवा चुकी है, समिति चेयरमैन कुलदीप मावर की माने तो दोनो शवो की पहचान नही होने पर टीम ने उनका दाह संस्कार करवाया है, श्री राम सेवा समिति ने उसे अपना मानते हुए उसका अंतिम संस्कार करवाते हुए अंतिम विदाई दी, इस दौरान कुलदीप मावर, नवीन गुलाटी, विक्रम कौशिक,चंद्रभान, विनीत सिसौदिया, अमित तिवारी, विनय पांडे, राजवीर स्वामी, महावीर मेहरा, एएसआई महेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button