LIVE TVदेशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

* *माली-सैनी महासभा राजस्थान (रजि.) द्वारा प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन राज आँगन रिसोर्ट, पत्रकार कॉलोनी, जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री छुट्टन लाल सैनी के नेतृत्व में किया गया।*

बैठक में राजस्थान के जयपुर शहर व ग्रामीण, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, करौली, भरतपुर, अजमेर, पुष्कर, किशनगढ़, सीकर, जोधपुर व अन्य ज़िलों से पधारे ज़िलाध्यक्ष गण एवं प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान माला साफ़ पहना कर किया गया, साथ ही माली सैनी कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज में लंबे समय से चली आ रही आरक्षण की माँग, मुकदमें हटवाने एवं जातिगत जनगणना कराने, महात्मा फुले बोर्ड व लवकुश बोर्ड में यथाशीघ्र नियुक्ति करने जैसे अन्य मुद्दों पर सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित कर आरक्षण आंदोलन को पुनः प्रारंभ कर मुख्यमंत्री के नाम राजस्थान के तमाम ज़िला मुख्यालयों पर ज्ञापन देने और आगामी कुछ दिनों में जयपुर में समाज का विशाल अधिवेशन महासभा द्वारा किया जाए यह निर्णय लिया गया।

माली सैनी महासभा के कार्यालय प्रभारी सागर मावर ने बताया कि कार्यक्रम में बांदीकुई से राजस्थान सरकार में विधायक माननीय भागचंद टाँकड़ा, महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष सी एल सैनी, महामंत्री संगठन मनोज अजमेरा एड., बाबू लाल सैनी रजवास, प्रवक्ता विनीत संखला, युवा विंग कार्यकारी अध्यक्ष अमित सैनी, पुष्कर धर्मशाला अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, नव निर्वाचित अलवर ज़िला अध्यक्ष पूरण मल सैनी, गुड्डू सैनी, मंजु सैनी, चंदा लाल सैनी, लड्डू देवी, किशन गहलोत, ओम प्रकाश सैनी, महेश सैनी, बिर्धी चंद सिंगोधीया, ताराचंद सैनी, रामस्वरूप सोलंकी, सौरभ कटारिया, किरोड़ी लाल सैनी, नवरत्न सैनी, सत्यनारायण सैनी खटवाडा, डॉ. राम नारायण सैनी दौसा, बजरंग पाँवर, करतार सैनी करौली, भाग चंद सैनी, पी एल बोली, मुकेश सैनी व अन्य गणमान्य समाज बंधुओं ने बारी बारी से सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर अपनी बात रखी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button