देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षास्वास्थ्य

चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

कोई भी गर्भवती महिलाएं व बच्चे टीकाकरण से वंचित नहीं रहे - डॉ संदीप देवात

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा, 25 जून। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवात की अध्यक्षता में एएनएम, डीईओ व आशाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवात ने इस दौरान समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और शहरी वार्ड वाइज प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की । डॉ संदीप ने बताया कि एनीमिक गर्भवती महिलाओं व आरसीएच कार्यक्रम के प्रति गंभीरता बरतें और आमजन को अधिकाधिक स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करवाए। डॉ. देवात ने समस्त एएनएम, डीईओ व आशाओं को सूचकांक को सात दिवस में सुधारने के निर्देश दिए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने जेएसवाई व आरएसवाई और एएनएम वर्क प्लान के अनुसार समीक्षा की।

*बैठक में ये रहे उपस्थित*

बैठक के दौरान उप नियंत्रक डॉ बालकृष्ण प्रजापति, पीएचएम रमेश कुमार, एएनएम, डाटा एंट्री ऑपरेटर व आशाएं उपस्थित रही ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button