देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्रत्येल असहाय परिवार को जिम्मेदारी के साथ सहायता पहुँचा रही कृष्णा सेवा संस्थान :दवे

जरुरतमंद परिवार को पहुंचाई सहायता 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा जसोल ग्राम निवासी एक असहाय परिवार को सहायता पहुंचाई गई।

 संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जसोल ग्राम में संस्थान सदस्य केवल सियोटा ने एक जरूरतमंद परिवार के बारे में सूचना दी तो हमने परिवार को मदद पहुंचाई है।

 दवे ने बताया कि विधवा सीता देवी बुजुर्ग है व खुद विकलांग है उसके साथ उसका एक पोता चार वर्ष व दो पोती रहती है जो कि 2 वर्ष व 1 वर्ष की है,और कोई भी इस परिवार में नहीं है व परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है छोटे बच्चे इधर उधर करके कुछ खाने की व्यवस्था करते है जिससे थोड़ा बहुत गुजारा हो जाता है लेकिन स्थायी समाधान नहीं है हर रोज सीता देवी के सामने इन बच्चों का पालन पोषण व भोजन की समस्या रहती है।

 सभी सुविधाओं से वंचित इस परिवार को आज हमने मासिक राशन सामग्री का किट व आर्थिक सहायता प्रदान की है व आगे भी संस्थान द्वारा इस परिवार की निरंतर सहायता की जाएगी।

 व ऐसे किसी भी जरूरतमंद परिवार के बारे में सूचित कर सकते है कृष्णा सेवा संस्थान हर असहाय को सहायता पहुंचा रही है।जिसमें संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,कृष्णा सुन्दरकांड समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा,उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित,मनीष पालीवाल,कृष्णा सुन्दरकांड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास सहित सभी सदस्य सहयोग करते है।

 इस अवसर पर आनंद दवे,महेश दवे,अशोक सिंह,विमल मालवीय सहित सदस्य मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button