LIVE TVखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे पलडिया के निवासी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

तिजारा के पास पलडिया बस स्टैंड पर स्थित सरदारों की ढाणी में, पिछले कई वर्षों से पानी और बिजली की समस्या से रूबरू हो रहे हैं स्थानीय निवासी। हमारे संवाददाता द्वारा मौके पर लोगों से जानकारी लेने पर पता लगा कि जब से वह लोग यहां पर आकर रहने लगे हैं, तब से अभी तक स्थानीय प्रशासन व किसी भी सरकार ने कभी भी यहां पानी की समस्या पर ध्यान नहीं दिया, ना ही यहां पर बिजली होने से यहां पर रह रहे नागरिकों पर कैसा असर पड़ रहा है, इसका आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं। साथ ही शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है ऐसा लगता है जैसे पिछले कोई युग में आ गए हो। स्थानीय लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया की पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच से भी वह इस बारे में कई बार कह चुके हैं लेकिन उन्होंने भी कभी इस पर ध्यान नहीं दिया, अब तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ से मिलकर उन्हें समस्या से रूबरू कराया जाएगा। इस मौके पर सरदारों की ढाणी के समस्त बुजुर्ग, स्त्री, पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button