जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

द ब्रेन पावर स्कूल की छात्रा खनक कंवर ने 10 वीं बोर्ड में प्राप्त किये 86.67 प्रतिशत अंक

 

ब्यूरो चीफ जयबीर सिंह

 

 

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से बुधवार को घोषित किए गए 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में खनक कंवर ने 86. 67 प्रतिशत व दीपांशु जरवाल ने 82.83 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है। द ब्रेन पावर स्कूल की छात्रा खनक ने बताया कि उसने यह सफलता अपने माता-पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन से प्राप्त की है। आम दिनों में वे रोजाना 2 से 3 घंटे जबकि परीक्षा के दौरान 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती थी।

खनक के परिवारजनों ने हमेशा उसका हौसला अफजाई करते रहे आगे चलकर खनक प्रशासनिक सेवा देना चाहती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिसिंपल देशराज शर्मा ने बताया कि खनक हौनहार बच्ची है, आगे चलकर वह परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। इनके सर्वश्रेष्ठ परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अध्यापकों के समर्पित भाव से कठोर परिश्रम, विद्यालय के उच्च गुणवत्तायुक्त अध्यापन , अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और अभिभावकों के सहयोग व विश्वास को जाता है ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button