LIVE TVखैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नौतपा की भारी गर्मी को देखते हुए लोगों को पिलाई ठंडाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

तिजारा में सार्वजनिक श्री हनुमान बगीची दूधाधारी के प्रांगण में, आज मंगलवार के दिन बढ़ती हुई नौतपा की गर्मी के बीच लोगों को ठंडाई पिलाई गई। तिजारा और आसपास के क्षेत्र में तीन-चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच तिजारा की धार्मिक जनता द्वारा कहीं छबील, तो कहीं प्याऊ लगाकर लोगों को ठंडा पानी पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की जा रही है। वहीं नगर परिषद प्रशासन द्वारा भी तिजारा नगर के गली, मोहल्ला और चौराहों पर दमकल वाहन द्वारा जल छिड़काव कर लोगों को राहत प्रदान की गई।

सार्वजनिक श्री दूधाधारी हनुमान जी के मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को ठंडा एवं मीठे जल की व्यवस्था लोगों द्वारा की जाती रही है। इस मौके पर बगीची दूधाधारी के अध्यक्ष राम अवतार सैनी, अमित सैनी, सोनू रतन सैनी, पवन सैनी, विकास सैनी, सनी सनी, आकाश देव, संजय सैनी, भगत जी एवं माधव शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button