LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

सवेरा संस्थान बालोतरा के द्वारा रामसीन मूंगड़ा में बाल विवाह निराकरण जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

*सवेरा संस्थान बालोतरा*

बालोतरा, 10 मई।

 मानव जीवन व्यापन में सामाजिक कुरुतिया बाधक न बने। संविधान सम्मत जीवन शैली का अनुचरण ही सामाजिक समतामूलक समाज की स्थापना हेतु महत्वपूर्ण कदम है यह उद्गार सवेरा संस्थान बालोतरा के द्वारा रामसीन मूंगड़ा में बाल विवाह निराकरण जागरूकता कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता खींयाराम चौधरी ने व्यक्त कीये। इस अवसर पर महिला समन्वयक टीपू भादू ने कहा कि महिलाओं को अंधविश्वास व पाखंड का त्याग कर नवाचार के साथ आगे जाकर बदलाव की मुहिम के तहत बाल विवाह जैसी प्रथाओं को नकारने की जरूरत है ताकि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामुदायिक जागृति से बदलाव की प्रक्रिया मजबूत हो सके।इस अवसर पर चांदनी चौधरी और सिमरथाराम पथिक ने आत्महत्या रोकथाम, शिक्षा के महत्व व बालिका शिक्षा से समाज में सकारात्मक परिणाम पर विस्तार से चर्चा करते हुए विचार रखें। कार्यक्रम में सामुदायिक जन जागृति से सामाजिक कुरीतियों के निराकरण, शैक्षणिक गुणवत्ता में महिलाओं की भागीदारी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में छगनलाल गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बाल विवाह निराकरण की जागृति को आगे बढ़ने का आह्वान किया।

खींयाराम चौधरी 9828622048

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button