जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर 2100 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी
9 मई की संध्याबेला में महेश नगर स्थित सुदामा कुटीर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर 2100 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया गया प्रदेशाध्यक्ष एल.डी शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर प्रदेशभर में अलग-अलग गतिविधियों का भव्य तरीके से आयोजन किया जा रहा है प्रदेशाध्यक्ष( महिला प्रकोष्ठ) एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ.श्वेता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 2100 दीपकों से महाआरती व भजन संध्या का आयोजन किया गया एवं संगठन की समस्त महिला पदाधिकारी के साथ-साथ लोगों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया डॉ. श्वेता शर्मा के साथ ,सोनू शर्मा, ट्विंकल शर्मा किरण,शीला तिवारी महिला पदाधिकारी मौजूद रही प्रदेश अध्यक्ष एलडी शर्मा संगठन के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री जगन्निधि जत्ती ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को परशुराम भगवान जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया संगठन के अनूप पारीक लीलाधर शर्मा दिवाकर शर्मा एवं समस्त गणमान्य पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद का वितरित किया गया

Subscribe to my channel


