जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मां भगवती मानव कल्याण संस्थान की सभी महिलाओं ने एकजुट होकर गणगौर के पावन पर्व पर गणगौर माता ईसर जी की पूजा की गीत गाए और धूमधाम से गणगौर के पर्व को मनाया

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी

 

मां भगवती मानव कल्याण संस्थान की सभी महिलाओं ने एकजुट होकर गणगौर के पावन पर्व पर गणगौर माता ईसर जी की पूजा की गीत गाए और धूमधाम से गणगौर के पर्व को मनाया इस उपलक्ष्य पर मां भगवती मानव कल्याण संस्थान की संस्थापिका डॉ.श्वेता शर्मा ने बताया कि यह पर्व सुहागिनों का एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसमें महिलाएं अपने पति अपने सुहाग की मंगल कामना करते हुए ईसर पार्वती जी की पूजा करती है और मिलकर गणगौर माता को पूजती है और इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाती है साथ ही जेकेजे की CRM श्यामलता शर्मा ने बताया कि सभी महिलाओं ने विधिवत पूजा करते हुए महिलाओं के साथ माता गोरा एवं शिव जी के लिए मंगल गीत गाये घूमर नृत्य किया इस पारंपरिक त्यौहार की महत्ता को आज की युवा पीढ़ी के सामने रखा और इस पारंपरिक त्यौहार की जानकारी सभी को दी जयपुर की युवा लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर गणगौर पर्व पर मिलकर नृत्य करते हुए इस पर्व का आनंद उठाया पूर्वा शर्मा ने गणगौर के पावन पर्व पर सभी महिलाओं को एकजुट किया गणगौर की पूजा करने के साथ-साथ गणगौर माता की कहानी सुनाई और विधिवत कार्यक्रम का समापन करते हुए मां गौरा की विदाई की आज राजस्थान भर में जगह जगह पर गणगौर माता की सवारी निकाली गई

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button