अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुलिस थाना कोटकासिम कि चोरों के विरुद्ध जबरदस्त कार्यवाही

 

संवाददाता जयबीर सिंह (खैरथल तिजारा)

*कान्हा पब्लिक स्कूल जकोपुर मोड़ से समर्सिबल मोटर व जनरेटर चोरी करने वाले चोर जुनैद व रफीक को किया गिरफ्तार।*

 दिनांक 01-02/03/2024 की रात्रि कान्हा पब्लिक स्कूल जकोपुर मोड कोटकासिम से अज्ञात चोरों द्वारा एक समर्सिबल मोटर, एक जनरेटर व कॉपर तार के टुकड़ों को किया गया था चोरी।

 थाना कोटकासिम पुलिस को स्कूल से चोरी करने वाले बदमासन की पतारसी कर दो बदमाश जुनैद व रफीक को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

मुल्जिमान जुनैद रफीक से कान्हा पब्लिक स्कूल से चोरी किए गए मोटर व जनरेटर की हुई बरामदगी।

पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी आईपीएस(IPS) के आदेशानुसार तथा सुरेश कुड़ी(RPS) वृताधिकारी वृत किशनगढ़ बास के सुपरविजन में अपराधों पर नियंत्रण तथा चोरी, लूट, डकैती,अवैध शराब, मादक पदार्थ की तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी थाना कोटकासिम नंदलाल जांगिड़ उ0नि0 थानाधिकारी थाना कोटकासिम के नेतृत्व में आलमपुर के पास कान्हा पब्लिक स्कूल जकोपुर मोड, कोटकासिम से दिनांक 01-02/03/2024 की रात्रि स्कूल के तार काटकर स्कूल के कंटेनर का ताला तोड़कर उसमें रखे एक सबमर्सिबल मोटर, जनरेटर व कॉपर के तार के टुकड़े चोरी करने वाली गैंग के दो सदस्य जुनैद बगदादी पुत्र खालिद निवासी बेरला थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा व रफीक पुत्र कन्हैया निवासी अलापुर जट थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा गिरफ्तार करने व मुल्जिमान से कान्हा स्कूल जकोपुर मोड, कोटकासिम से चोरी किए गए सबमर्सिबल मोटर व जनरेटर को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।

 *:-मुल्जिमान से हुई बरामदगी -:*

1. एक समर्सिबल मोटर

 2. एक जनरेटर (एल्टीनेटर)

 *:-टीम का विवरण -:*

1. नंदलाल जांगिड़ SI थानाधिकारी पुलिस थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।

2. रघुवीर एएसआई पुलिस थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।

3. करण सिंह थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।

4. जले सिंह थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।

5. रोशन भाटी थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा।

6. देवेंद्र थाना कोटकासिम जिला खैरतल तिजारा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button