देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
बांठिया ने तीन दिवसीय नि:शुल्क शिविर के सफल आयोजन के लिए लिया तैयारियों का जायजा

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट व भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय नि शक्तजन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि ट्रस्ट व भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से विशाल निशक्तजन शिविर का आयोजन 2 मार्च से 4 मार्च तक स्थानीय लूणी नदी किनारे स्थित महावीर गौशाला में आयोजित होगा।जिसमें निःशक्तजनों कृतिम हाथ एवं कृतिम पेर माप लेकर लगाए जायेगे।बांठिया ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को शिविर में श्रवण यंत्र(कान की मशीन),व्हील चेयर,
बैशाखी, कृतिम हाथ ,कृतिम पैर, वोकर,ट्राई साइकिल, हाथ छड़ी का नि: शुल्क वितरण किया जाएगा।विशाल शिविर का शुभारंभ 2मार्च को प्रातः 9 बजे होगा।शिविर का शुभारंभ
क्षेत्र के साधु संतों के सानिध्य में तथा केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, विधायक
हमीरसिंह भायल,विधायक अरुण चौधरी सहित अनेकों जनप्रतिनिधियों के आथित्य में होगा।भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति महिला प्रकोष्ठ परियोजना अधिकारी भंवर कंवर व ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर सर्वे कर नामों का चयन किया।बांठिया ने सभी जनप्रतिनिधियों से आव्हान किया कि 29 फरवरी तक आवश्यक कार्यवाही कर अपेक्षित नि: शक्त बंधु के नाम लिखवाने का आग्रह किया।
बांठिया ने शिविर के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां का जायजा लिया। बाठिया ट्रस्ट के कार्यकर्ता शिविर के सफल आयोजन के लिए कमेटिया गठित कर सभी कार्यो की देखरेख कर रहे है।

Subscribe to my channel


