जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर द्वितीय द्वारा पंचायत समिति सभागार हनुमानगढ़ में ग्राम सरपंच और ग्राम विकास अधिकारियों की संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
20 फरवरी 2024 को भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर द्वितीय द्वारा पंचायत समिति सभागार हनुमानगढ़ में हनुमानगढ़ और पीलीबंगा तहसील के ग्राम सरपंच और ग्राम विकास अधिकारियों की भारतीय मानको की अनुपालना हेतु संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन महावीर उपाध्याय जीवन धारा संस्थान ने आई एस आई के उत्पाद नकली असली की पहचान करना सिखाया, सीएमएल नम्बर वास्तविक है या नही बीआईएस केअर अप्प को एंड्रॉयड ओर एप्पल दोनों फोन पर डाउनलोड कर उत्पादों की पूरी जानकारी देख सकता है प्रमाणिकता की जांच कर सकता है इसी क्रम में रिसोर्स पर्सन उपभोक्ता संरक्षण व सुरक्षा समिति के योगेश पालीवाल ने बताया कि आपको बीआईएस की वेबसाइट www.bis.gov.in पर बहुत उपयोगी सूचनाएं मिलेंगी यदि सीएमएल नम्बर अमान्य पाया जाता है तो इस एप्प का उपयोग करके शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है कृषि उपकरण, स्प्रिंकलर, सिंचाई फिटिंग, यूरिया ,सल्फर,पोटाश से लेकर दूध की बोतल सभी के मानक तय है इसी क्रम में विकास अधिकारी हरिराम जी ने सभी ग्राम सरपंचो व ग्राम विकास अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगो को एप्प का इस्तेमाल करने व लोगो को भी प्रोत्साहित करने के लिए कहा,इसी क्रम में अशोक शर्मा जी अतिरिक्त विकास अधिकारी ने बताया ऐसे आयोजन पंचायत स्तर तक करवाने से ज्यादा से ज्यादा जागरूकता आएगी।



Subscribe to my channel


